।।  ॐ श्री वेदपुरुषाय नमः।।
गौड़ वैदिक गुरुकुलम्
गौड़ सिटी–२ ग्रेटर नोएडा वेस्ट उत्तर प्रदेश

1. गौड़ वैदिक गुरुकुलम् की स्थापना:–
गौड़ सिटी–२ के श्री राधा कृष्ण मंदिर की स्थापना 15 जून 2018 को हर्षोल्लास के साथ की गई। प्रतिस्थापित देवाधिदेव महादेव एवं समस्त देवों की स्थापना के साथ ही उनका आशीष व मंगलादेश वैदिक पाठशाला की स्थापना के लिए हो चुका था,क्योंकि शास्त्रों का कथन है–

श्लोक:
वेदः शिवः शिवो वेदो वेदाध्यायी सदाशिवः।
तस्मात् सर्वः प्रयत्नेन वेदमेव सदापठेत्।।

वैदिक गुरुकुलम् की सन्स्थापना के मानसिक– प्रकल्प को धीरे धीरे मूर्त रूप में साकार होने में 4 वर्ष लगे,
और 29 जनवरी 2022 को  गौड़ वैदिक गुरुकुलम् की स्थापना का समारोह विविध सामाजिक प्रकल्पों की प्रणेता धर्म व समाज सेविका अध्यक्षा श्री मति मंजू गौड़ एवं श्रीमान् मनोज गौड़ की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।

2. गौड़ वैदिक गुरुकुलम् की स्थापना का उद्देश्य :–

(क) प्राचीन गुरु शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित करना:–
गौड़ वैदिक गुरुकुलम् पुरातन गुरु शिष्य परंपरा द्वारा वेद का अध्ययन करा कर महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के संस्थागत उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है, वेदिक गुरुकुलम् की स्थापना भविष्य में हमारे समाज को कुशल विद्वान वैदज्ञ प्रदान करते हुए पुरातन वैदिक पद्धति गुरु शिष्य परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से की गई है।
कहते हैं,कि जिस देश काल वातावरण में वेद भगवान का आवाहन पूजन पठन-पाठन होता है, वहां कोई भी अनिष्ट ठहर ही नहीं सकता क्योंकि वेद ही शिव है,और शिव ही वेद भगवान हैं।
(ख)  छात्रों के लिए वेद का चयन :–
ऋषि परंपरा एवं छात्रों के स्वगोत्र व प्रवर के अनुसार ही वेद का चयन होता है, चारों वेदों के सम्यक अध्ययन के साथ छात्रों को स्वगोत्र–प्रवरानुगत वेद में विशेषज्ञ (गहन अध्ययन कंठस्थ) बनाया जाता है।
(ग) गुरु शिष्य परंपरा द्वारा छात्रों में नैतिक मूल्यों का समावेश करना:–
गौड़ वैदिक गुरुकुलम् छात्रों में नैतिक मूल्यों का समावेश करने के लिए कटिबद्ध है,छात्रों द्वारा नित्यक्रम (त्रिकाल संध्या आदि) का पालन कराना, उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना, तथा आदर्श आचार संहिता को लागू कराना है।
छात्रों में सुसंस्कृत संस्कारों का समावेश करना और उन्हें भविष्य का आदर्श नागरिक बनाना जी हमारा उद्देश्य है।

(घ) पुरातन वैदिक शिक्षा को आधुनिक परिपेक्ष में   उपयोगी बनाना:–
गौड़ वैदिक गुरुकुलम् में पुरातन वैदिक ज्ञान के साथ-साथ छात्रों को आधुनिक विषय जैसे गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा कंप्यूटर शिक्षा के अध्ययन की समुचित व्यवस्था की गई है, और जो छात्रों को समाज की मुख्यधारा के साथ समवेत् होने का अवसर प्रदान करता है।

( ङ) वेदों के सम्यक अध्ययन की व्यवस्था प्रदान करना:–
गौड़ वैदिक गुरुकुलम् में चारों वेदों के विद्वान आचार्यों द्वारा छात्रों को वेदों की विषय वस्तु का विशद (व्यापक ) ज्ञान कराया जाता , किस वेद के मंत्रों– सूक्तो  ऋचाओं को किस रूप में प्रस्तुत करना है ,मंत्रों में उदात्त, अनुदात्त ,  स्वरित,ह्स्व,दीर्घ,मूर्धन्य,तालव्य, दन्त्य स्वरों के प्रयोग का व्यापक ज्ञान छात्रों को प्रदान किया जाता है।

(च) छात्रों का सर्वांगीण विकास:–
गौड़ वैदिक गुरुकुलम् अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है, इस हेतु छात्रों को प्रातः काल में ,प्राणायाम ,ध्यान, योग, मेडिटेशन तथा सायं काल में अभिरुचि के अनुरूप खेलकूद जैसे फुटबॉल , वॉलीबॉल बैडमिंटन , क्रिकेट आदि की समस्त सामग्री उपलब्ध कराकर छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
गौड़ वैदिक गुरुकुलम् पाठशाला सतत् अपने उद्देश्यों की प्राप्ति की ओर अग्रसर रहते हुए तथा अपने छात्रों को वैदिक विद्वत् समाज में अपना स्थान स्थापित करने की दिशा में क्रियाशील है, अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए गौड़ वैदिक गुरुकुलम् सचिव आचार्य श्री अखिलेश शुक्ला जी एवं समस्त आचार्यगण अपना सर्वोत्तम व शत प्रतिशत प्रदान करते हुए गुरुकुलम्  की उत्तरोत्तर प्रगति– उन्नति के लिए कृत संकल्प हैं।

शुभम् भूयात्–

।।श्री वेदपुरूषाय नमः।।
सचिव गौड़ वैदिक गुरुकुलम्
आचार्य पंडित अखिलेश शुक्ला जी

आचार्य श्री अखिलेश शुक्ला जी ने वेदविभूषण की उपाधि सन् 2009– 2010 में श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ गाजियाबाद में अध्ययनरत रहकर श्री महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान , उज्जैन मध्य प्रदेश से प्राप्त की आपने , शास्त्री एवं आचार्य की उपाधि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से प्राप्त की है, आपने शिक्षा शास्त्री (वी एड) की उपाधि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ उत्तर प्रदेश से प्राप्त की।
ज्योतिष विशारद की उपाधि श्री भागवत उच्चतर माध्यमिक संस्कृत महाविद्यालय रूसी मंदिर नया घाट अयोध्या से प्राप्त की।
आप निम्न– विभिन्न प्रशासनिक समितियों में अध्यक्ष एवं सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं

अध्यक्ष
1.श्री राधा कृष्ण वैदिक सेवा आश्रम गाजियाबाद।
2. गिरिराज सुरेश्वर वेद विद्यालय शिक्षा समिति गाजियाबाद
3. श्री राधा कृष्ण गौशाला गाजियाबाद 

सचिव
4. गौड़ वैदिक गुरुकुलम्  ग्रेटर नोएडा
5. श्री हरे कृष्णा मंदिर गौर सिटी 2
6. श्री राधा कृष्ण मंदिर राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद
7. श्री सनातन धर्म मंदिर आरडीसी राज नगर
8. श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर–2 राजनगर